September 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई, पत्रकारों ने संस्थापक द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प*कासगंज के डॉ०नरेंद्र सिंह परमार बने महाराणा प्रताप सेना के क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज क्षेत्र)*प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति मां विन्ध्यवासिनी देवी, काली खोह व अष्टभुजा देवी का विविधवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वादKasganj news : आसमान से उतरीं दो ‘लक्ष्मी’: कासगंज के करनपुर गांव में हेलीकॉप्टर से आईं दो नई बहुएं, उमड़ा जनसैलाबकासगंज पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने 12 उपनिरीक्षकों के किए तबादले
उत्तरप्रदेशक्राइमदेशधार्मिक समाचारबिज़नेसमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेश

शरीर स्वस्थ होगा तो मन और विचार भी स्वस्थ होंगे : वित्त मंत्री देवड़ा

राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित अंकुर मैदान पर स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मंगलवार को दो दिवसीय ‘प्रथम जीनगर प्रीमियर लीग’ क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रीमियर लीग के शुभारंभ मौके पर मुख्य अतिथि वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

मंत्री श्री देवडा़ ने कहा कि खेल से न केवल मनोरंजक होता है, बल्कि इससे शरीर भी स्वस्थ होता है और युवाओं में आपसी सद्भाव भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि शरीर स्वस्थ होगा, तो मन और विचार भी स्वस्थ होंगे। मंत्री श्री देवड़ा ने जीनगर स्पोर्टस ग्रुप द्वारा शुरू की गई प्रीमियर लीग को अनूठी पहल बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिये अनेक कदम उठा रही है। हाल ही में प्रदेश के खिलाड़ियों ने ओलिंपिक में पदक जीत कर मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने प्रीमियर लीग में शामिल सभी 8 टीमों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी।

Related posts

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जन समस्याओं के निराकरण के लिये ग्वालियर में किया भ्रमण

support@webmitr.in

रहस्य संदेश के संपादक रामनरेश सिंह चौहान को एटा महोत्सव में किया गया सम्मानित

Rahasya Sandesh

Kasganj news: होलिका दहन: कासगंज पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परिवार के साथ मनाया पर्व, शांति और सौहार्द का दिया संदेश

Rahasya Sandesh

Leave a Comment