February 4, 2026 |
Search
Close this search box.
Uncategorized

चार राज्यों में होगी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठकें

रहस्य संदेश ब्यूरो

लखनऊ।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में आगामी दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 तक चार राज्यों में एसोसिएशन को सशक्त बनाने के लिए व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए समीक्षा बैठकें होंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर इन बैठकों की अध्यक्षता करेंगे और प्रदेश कार्य समिति के पदाधिकारियों से विचार विमर्श करेंगे।

यह जानकारी देते हुए श्री कपूर ने बताया कि आगामी 6 दिसंबर को हरिद्वार में उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, उत्तराखंड प्रभारी एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव नरेश पाल सिंह एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। इस बैठक में उत्तराखंड में आयोजित होने वाले पत्रकारों के उत्तराखंड प्रदेश सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की जाएगी। ज तेलंगाना में भी समीक्षा बैठक होने की तैयारी की जा रही है।

दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में गोवा में प्रदेश संयोजक गोविंद रवि शंकर के मार्गदर्शन में बैठक आयोजित होगी। बैठक में गोवा प्रदेश कार्य समिति के गठन पर चर्चा की जाएगी। जनवरी 2026 माह में मुंबई में समीक्षा बैठक होगी जिसमें प्रदेश कार्य समिति के गठन के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने बताया 2026 में दिल्ली में एसोसिएशन का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सुखमाल जैन ने सूचित किया है कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष शेखर जैन ने जानकारी दी है कि 2026 में जयपुर में भी पत्रकारों के एक बड़े कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।

आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किए जाने की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता द्वारा पहले ही की जा चुकी है।

Related posts

तरोरा मंदिर पर 30 बैलगाड़ियों के गोबर से बना 30 फुट लंबा गोवर्धन महाराज, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Rahasya Sandesh

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का हुआ शुभारंभ

Rahasya Sandesh

परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का हुआ समापन

Rahasya Sandesh

Leave a Comment