July 2, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई, पत्रकारों ने संस्थापक द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प*कासगंज के डॉ०नरेंद्र सिंह परमार बने महाराणा प्रताप सेना के क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज क्षेत्र)*प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति मां विन्ध्यवासिनी देवी, काली खोह व अष्टभुजा देवी का विविधवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वादKasganj news : आसमान से उतरीं दो ‘लक्ष्मी’: कासगंज के करनपुर गांव में हेलीकॉप्टर से आईं दो नई बहुएं, उमड़ा जनसैलाबकासगंज पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने 12 उपनिरीक्षकों के किए तबादले
Uncategorized

पटियाली तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर सभी किसान संगठनों का धरना प्रदर्शन

रहस्य संदेश ब्यूरो अनूप सिंह चौहान

कासगंज पटियाली तहसील पटियाली में व्यप्त भ्रष्टाचार और किसानों के लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान न होने पर मंगलवार को किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आया संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर दर्जनों किसान संगठनों से जुड़े हजारों किसानों के पदाधिकारीयो ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की किसानों ने माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित 17 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी प्रदीप विमल एवं नायब तहसीलदार मुकेश कुमार को सौंपते हुए 15 दिवस के भीतर समाधान की चेतावनी दी
किसानों ने बताया कि भारतीय हलधर् किसान यूनियन द्वारा 28 अगस्त 2025 को दिए गए ज्ञापन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है भारतीय किसान यूनियन के किसानों में भारी रोज व्याप्त है और तहसील प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं किसानों का कहना है कि राजकीय भूमि चकमार्ग, ढाका, तालाब एवं देवस्थानों पर अवैध कब्जे बने हुए हैं लेकिन जिम्मेदार कार्रवाई नहीं कर रहे हैं 5:00 बजे तक चले धरने पर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब ज्ञापन लेने पहुंचे एसडीएम प्रदीप विमल ने किसानों से जमीन पर बैठने को कहा लेकिन स्वयं बैठने से मना कर दिया इससे किसान उग्र हो गए और तीखी नोंक झोंक शुरू हो गई हालात बिगड़ते देख अंततः एसडीएम को भी किसानों के साथ जमीन पर बैठना पड़ा तब जाकर किसान शांत हुए नायब तहसीलदार मुकेश कुमार पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद रहे। ज्ञापन में मनरेगा कार्यो के भ्रष्टाचार की जांच, खतौनी के आधार के नाम पर मिसमैच ,बिना शुल्क सुधार धारा 24 के आदेश के बाद कब्जा दिलाने, जर्जर विद्युत लाइनों को बदलवाने ,विद्युत हेतु नियमित बिजली आपूर्ति, जल जीवन मिशन में लंबी पाइपलाइन छोटा, पशुओं को फसल सुरक्षा तथा डीएपी यूरिया की ओवर रेट बिक्री पर रोक जैसी मांगे शामिल रही धरने पर बैठे जिला अध्यक्ष किसान यूनियन भानु अमरीश चौहान ,युवा जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान ,प्रदेश अध्यक्ष हलधर् किसान यूनियन अरुण चौहान ,जिला अध्यक्ष हलधर् यूनियन ब्रजेश चौहान,राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान यूनियन भारत त्रिमल सिंह यादव,शिवा ठाकुर् विष्णु चौहान अवनीश सिंह ओमवीर सिंह अशोक राघव सुनील यादव शहित हजारों किसान उपस्थित रहे किसानों ने स्पष्ट कहा है कि समाधान न होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का हुआ शुभारंभ

Rahasya Sandesh

Kasganj news : तिलसई खुर्द गांव में जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण बेहाल, प्रशासन से लगाई गुहार

Rahasya Sandesh

पटियाली में नहीं दिखा साप्ताहिक बंदी का असर बाजार पूर्ण रुप से खुला

Rahasya Sandesh

Leave a Comment