केशव उपाध्याय कासगंज
गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के गांव गनेंशपुर नहर के निकट उस समय सनसनी फैल गई जब एक शब पड़ा हुआ दिखाई दिया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची पुलिस ने शब की शिनाख्त के लिए इधर-उधर प्रयास किया शव खरपरा निवासी आवेश पुत्र हरिश्चद्र उम्र 20 वर्ष का निकला आवेश के पिता हरिश्चंद्र ने बताया कि आवेश बीते दिन शनिवार को 9:30 बजे अपने घर से गंजडुंडवारा कोतवाली के लिए शिकायती पत्र लेकर निकला था बताया जाता है जब आवेश गंजडुंडवारा कोतवाली मैं अपना शिकायती पत्र लेकर आया तो गंजडुंडवारा पुलिस ने आवेश को वापस कर दिया और आवेश का शिकायती पत्र नहीं लिया और शाम तक आवेश घर नहीं पहुंचा तो घर वालों को अनहोनी की आशंका हुई आवेश के पिता हरिश्चंद्र ने बताया कि घर में ही या मेरे भाई हरि सिंह पुत्र राम प्रसाद से नाली को लेकर विवाद चल रहा था हरिश्चंद्र ने अपने भाई हरि सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है मृतक युवक के सिर से खून बह रहा था ऐसा प्रतीत होता है कि सिर में गोली मारी गई है मौके पर क्षेत्राधिकारी पटियाली, एडिशनल एसपी, और डॉग स्काउट टीम व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है घटना की फोरेंसिक टीम बारीकी से जांच कर रही है परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है