September 8, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई, पत्रकारों ने संस्थापक द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प*कासगंज के डॉ०नरेंद्र सिंह परमार बने महाराणा प्रताप सेना के क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज क्षेत्र)*प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति मां विन्ध्यवासिनी देवी, काली खोह व अष्टभुजा देवी का विविधवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वादKasganj news : आसमान से उतरीं दो ‘लक्ष्मी’: कासगंज के करनपुर गांव में हेलीकॉप्टर से आईं दो नई बहुएं, उमड़ा जनसैलाबकासगंज पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने 12 उपनिरीक्षकों के किए तबादले
कासगंजधार्मिक समाचार

Kasganj news: होलिका दहन: कासगंज पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परिवार के साथ मनाया पर्व, शांति और सौहार्द का दिया संदेश

होलिका दहन: कासगंज पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परिवार के साथ मनाया पर्व, शांति और सौहार्द का दिया संदेश

रिपोर्ट मोरध्वज कुमार जिला संवाददाता

रहस्य संदेश न्यूज़

​कासगंज। जनपद में होली का पर्व हर्षोल्लास और परम्परागत श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात रिजर्व पुलिस लाइन्स कासगंज में पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा विधि-विधान के साथ होलिका दहन का आयोजन संपन्न किया गया।

                     परम्परागत रीति-रिवाज से पूजन

​होलिका दहन के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जनपदीय पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों की उपस्थिति में पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्ण विधि-विधान और रीति-रिवाजों का पालन करते हुए होलिका दहन की रस्म निभाई गई।

​पुलिस परिवार के साथ साझा की खुशियाँ

​इस अवसर पर पुलिस लाइन्स का माहौल उत्सवपूर्ण रहा। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात जवानों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ त्यौहार की खुशियाँ साझा कीं। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को होली के पर्व की हार्दिक शुभकामनायें दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​सुरक्षा और भाईचारे की अपील

​शुभकामनाएं देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी भेदभाव मिटाकर प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने का पर्व है। उन्होंने जनपद वासियों से भी शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की।

​”होली का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां और नई ऊर्जा लेकर आए। पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जनता की सुरक्षा के लिए तैनात है।”

— पुलिस अधीक्षक, कासगंज

Related posts

जल-संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कोलार डेम का किया निरीक्षण

support@webmitr.in

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कोरोना की रोकथाम के लिये आमजन को किया जागरूक

support@webmitr.in

कासगंज चंदन हत्याकांड का मामला – आरोपियों को मिली सजा

Rahasya Sandesh

Leave a Comment