August 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई, पत्रकारों ने संस्थापक द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प*कासगंज के डॉ०नरेंद्र सिंह परमार बने महाराणा प्रताप सेना के क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज क्षेत्र)*प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति मां विन्ध्यवासिनी देवी, काली खोह व अष्टभुजा देवी का विविधवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वादKasganj news : आसमान से उतरीं दो ‘लक्ष्मी’: कासगंज के करनपुर गांव में हेलीकॉप्टर से आईं दो नई बहुएं, उमड़ा जनसैलाबकासगंज पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने 12 उपनिरीक्षकों के किए तबादले
उत्तरप्रदेशकासगंज

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई, पत्रकारों ने संस्थापक द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प*

 

*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई, पत्रकारों ने संस्थापक द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प*

कासगंज=

27 मई को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कासगंज जनपद पटियाली मे स्थित जिला कैंप कार्यालय पर संगठन के संस्थापक स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर एक विशेष पत्रकार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों पर चर्चा हुई

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान मौजूद रहे।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान ने बाबू बालेश्वर लाल जी के जीवन और ग्रामीण पत्रकारिता में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला।

और उन्होंने कहा कि बाबू जी ने हमेशा ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को एक मंच पर लाने और उनके हक की लड़ाई लड़ने का काम किया।
हम सभी पत्रकार साथियों को बाबू के बताए पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प लेना चाहिए

39 वी पुण्यतिथि के इस मौके पर उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। गोष्ठी में मौजूद सभी पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए बाबू जी के बताए हुए मार्ग और उनके पदचिह्नों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया।

बाबू बालेश्वर लाल जी का जीवन हम सभी पत्रकारों के लिए प्रेरणापुंज है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही ग्रामीण पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।” जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान एवं उनके साथियों में प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश सिंह चौहान को स्वर्गीय बालेश्वर लाल स्मृति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गोष्ठी में एक दर्जन से अधिक समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकारों को स्वर्गीय बालेश्वर लाल स्मृति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान, जिला संरक्षक श्री नरेंद्र सिंह परमार एवं जिला संरक्षक श्री श्याम किशोर गौर जीजिला उपाध्यक्ष विमल सिंघानिया, जिला महामंत्री विशाल श्रोत्रीय जिला महामंत्री विपिन कुमार, मंडल उपाध्यक्ष रंजीत राय, मंडल महामंत्री अनिल सिंह राठौर मंडल महामंत्री एवं दैनिक खबर ज्योति के संपादक इंद्रपाल सोलंकी , मंडल संगठन मंत्री वासुदेव दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष अध्यक्ष नारायण प्रताप सिंह पटियाली तहसील अध्यक्ष राहुल तिवारी तहसील उपाध्यक्ष सौरभ जितेंद्र मोरध्वज कुमार , लवलेश शर्मा, राहुल चौहान, श्री कृष्ण गौतम, अशोक सक्सेना, सतीश चंद्र सहित जनपद के बहुत से युवा एवं वरिष्ठ पत्रकार साथी मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन को और अधिक गतिशील व मजबूत बनाने पर अपने-अपने विचार साझा किए।
अंत में कार्यक्रम संयोजक जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष को किया सम्मानित* 

Rahasya Sandesh

Kasganj news : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक संपन्न, पत्रकारों को वितरित किए गए परिचय पत्र

Rahasya Sandesh

पटियाली में हुआ वायर क्राॅप साइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से विशाल किसान गोष्ठी का भव्य आयोजन 

Rahasya Sandesh

Leave a Comment