July 2, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई, पत्रकारों ने संस्थापक द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प*कासगंज के डॉ०नरेंद्र सिंह परमार बने महाराणा प्रताप सेना के क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज क्षेत्र)*प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति मां विन्ध्यवासिनी देवी, काली खोह व अष्टभुजा देवी का विविधवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वादKasganj news : आसमान से उतरीं दो ‘लक्ष्मी’: कासगंज के करनपुर गांव में हेलीकॉप्टर से आईं दो नई बहुएं, उमड़ा जनसैलाबकासगंज पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने 12 उपनिरीक्षकों के किए तबादले
उत्तरप्रदेशक्राइमदेशधार्मिक समाचारबिज़नेसमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेश

जल-संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कोलार डेम का किया निरीक्षण

जल-संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कोलार डेम का निरीक्षण किया। उन्होंने डेम के वाटर लेवल, मेंटेनेंस, पुल की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने डेम के पुल की सड़क पर गड्ढा देखकर नाराजगी व्यक्त की और डेम के रख-रखाव को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री सिलावट ने जल-संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर श्री पी.के. शर्मा को पुल के गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही डेम से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम करने को कहा।

मंत्री श्री सिलावट ने अधिकारियों को डेम के पानी का ज्यादा से ज्यादा सदुपयोग करने के निर्देश दिए। उनसे स्थानीय लोगों ने पर्यटन गतिवधियाँ शुरू करने लिये कहा, जिस पर मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को इस पर विचार करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री सिलावट ने डेम में मछली-पालन को लेकर भी चर्चा की और कहा कि मछली उत्पादन बढ़ाने की योजना बनाई जाए।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा की जल है तो कल है’। इसे ध्यान में रखकर योजना बनाएँ। कोलार डेम के निरीक्षण में जल-संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर श्री पी.के. शर्मा, सीहोर जिले के कार्यपालक यंत्री प्रियंका भंडारी सहित अन्य अधिकरी मौजूद रहे।

Related posts

बच्चों की 15 प्रतिशत फीस होगी माफ़,

Rahasya Sandesh

लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रहे- मुख्यमंत्री श्री चौहान

support@webmitr.in

गंजडुंडवारा में सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान ने जिम सेंटर का फीता काटकर किया उद्घाटन

Rahasya Sandesh

Leave a Comment