May 16, 2026 |
Search
Close this search box.
उत्तरप्रदेशकासगंज

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक 20 दिसंबर को सिढ़पुरा में

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक 20 दिसंबर को सिढ़पुरा मे
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सिढ़पुरा(कासगंज)
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद कासगंज की अति आवश्यक बैठक आगामी 20 दिसंबर 2024 को समय दोपहर 12:00 बजे से सिढ़पुरा में एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष जयचंद के निजी आवास मोहल्ला सुदामा नगर धुमरी रोड सिढ़पुरा पर होगी। यह जानकारी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष/एवं बैठक के संयोजक जयचंद ने दी है।
बैठक में वर्ष 2025 के लिए नई जिला कार्यकारिणी, तहसील कार्यकारिणी के गठन पर विचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने हेतु तथा सदस्यता अभियान चलाने पर भी विचार विमर्श होगा। बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष श्री अनूप सिंह चौहान एवं मंडल अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। बैठक के संयोजक जयचंद ने बताया की बैठक में निष्क्रिय पदाधिकारियों के कार्य की समीक्षा करके उन्हें हटाया जाएगा तथा सक्रिय पदाधिकारी को वर्ष 2025 में नई जिम्मेदारी दी जाएगी। इस बार 2025 की जिला इकाई में भारी फेर बदल किया जाएगा।
बैठक के संयोजक जयचंद ने एसोसिएशन के समस्त जिला पदाधिकारी तहसील पदाधिकारी एवं सदस्यों से उक्त तिथि को समय से पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

Related posts

ओला प्रभावितों के बीच पहुँचे मंत्री श्री डंग, फसलों का लिया जायजा

support@webmitr.in

बीएससी की छात्रा के साथ आठ माह से कोचिंग संचालक करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

Rahasya Sandesh

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद कासगंज के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ बॉबी ठाकुर के हाल-चाल लेने आगरा के सरकार नर्सिंग होम पहुंचे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान और जिले के पदाधिकारी

Rahasya Sandesh

Leave a Comment