May 26, 2026 |
Search
Close this search box.
Uncategorizedउत्तरप्रदेशएटा

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के अथक प्रयास से ओडीओपी में सम्मिलित हुआ चिकोरी उत्पाद

 

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के अथक प्रयास से ओडीओपी में सम्मिलित हुआ चिकोरी उत्पाद

******************************

रिपोर्ट.. रामनरेश सिंह चौहान(संपादक)

जनपद में घुंघरू घण्टी के साथ-साथ चिकोरी उत्पाद ओडीओपी में शामिल होने पर हर्ष की लहर

 

जनपद एटा में घुंघरू घण्टी के साथ-साथ चिकोरी को अतिरिक्त उत्पाद के रूप में जाना जाएगा

 

चिकोरी उत्पाद को वैश्विक बाजार में पहचान दिलाने के लिए निर्यात सुविधा और समर्थन उपलब्ध कराया जाएगा

 

ओडीओपी के माध्यम से सरकार स्थानीय उत्पादों को सशक्त बनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को साकार कर रही

 

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि जनपद एक उत्पाद ओडीओपी कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के उत्पादों में अतिरिक्त उत्पाद सम्मिलित किए जाने के संबंध में मुख्य सचिव/अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता में सम्पन्न उच्च स्तरीय समिति की बैठक के अनुसार जनपद एटा के वर्तमान उत्पाद घुंघरू घण्टी के साथ चिकोरी को अतिरिक्त उत्पाद के रूप में सम्मिलित किए जाने की स्वीकृति मिल गई है। चिकोरी के ओडीओपी उत्पाद में सम्मिलित किए जाने पर जनपद में हर्ष की लहर दौड़ गई

 

डीएम ने कहा कि शासन के इस निर्णय के फलस्वरूप जिले की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनने में मजबूती मिलेगी, तो वहीं ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

 

प्रदेश सरकार का यह कदम आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देगा तथा स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा। ओडीओपी योजना के माध्यम से सरकार स्थानीय उत्पादों को सशक्त बनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को साकार कर रही है।

Related posts

जल-संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कोलार डेम का किया निरीक्षण

support@webmitr.in

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कासगंज जिला इकाई तत्काल प्रभाव से भंग

Rahasya Sandesh

वरिष्ठ पत्रकार एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक सदस्य कृष्ण मेहता नहीं रहे

Rahasya Sandesh

Leave a Comment