August 16, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई, पत्रकारों ने संस्थापक द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प*कासगंज के डॉ०नरेंद्र सिंह परमार बने महाराणा प्रताप सेना के क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज क्षेत्र)*प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति मां विन्ध्यवासिनी देवी, काली खोह व अष्टभुजा देवी का विविधवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वादKasganj news : आसमान से उतरीं दो ‘लक्ष्मी’: कासगंज के करनपुर गांव में हेलीकॉप्टर से आईं दो नई बहुएं, उमड़ा जनसैलाबकासगंज पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने 12 उपनिरीक्षकों के किए तबादले
Uncategorized

महिलाओं के आत्म निर्भर बनने से देश बनेगा आत्म निर्भर : दुर्विजय शाक्य

केशव उपाध्याय

कासगंज। शहर के नदरई गेट स्थित रानी लक्ष्मी बाई कम्म्युनिटी हाल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी का महिला सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, चेयरमेन मीना माहेश्वरी रहे। महिला सम्मलेन का नेतृत्व महिला मोर्चा अध्यक्ष डा. सांत्वना पाराशर के ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का स्वागत अभिनन्दन किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि महिलाओं के बिना किसी सभ्यता की कल्पना करना मुश्किल है। जब तक देश की महिला आत्मनिर्भर नहीं होगी, तब तक भारत आत्मनिर्भर नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि भारत की नारी शक्ति सबसे बड़ी पूंजी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प दिलाया। महिला सम्मलेन को सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, रत्नेश कश्यप, मीना माहेश्वरी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. सांत्वना पाराशर ने भी संबोधित किया। इस दौरान सीमा शाक्य, किरण सोलंकी, हिना सिंह, प्रीति यादव, प्रियंका पुंढीर, नीलम सोलंकी, आशा शर्मा, स्नेह लता, सविता गुप्ता, मीरा चौहान, विजय लक्ष्मी कश्यप, पल्लवी चतुर्वेदी, समेत अन्य मौजूद रहे।

Related posts

परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का हुआ समापन

Rahasya Sandesh

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का हुआ शुभारंभ

Rahasya Sandesh

पटियाली तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर सभी किसान संगठनों का धरना प्रदर्शन

Rahasya Sandesh

Leave a Comment