June 13, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई, पत्रकारों ने संस्थापक द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प*कासगंज के डॉ०नरेंद्र सिंह परमार बने महाराणा प्रताप सेना के क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज क्षेत्र)*प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति मां विन्ध्यवासिनी देवी, काली खोह व अष्टभुजा देवी का विविधवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वादKasganj news : आसमान से उतरीं दो ‘लक्ष्मी’: कासगंज के करनपुर गांव में हेलीकॉप्टर से आईं दो नई बहुएं, उमड़ा जनसैलाबकासगंज पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने 12 उपनिरीक्षकों के किए तबादले
Uncategorized

परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का हुआ समापन

प्राथमिक में शिवकेश और जूनियर में कंचन बने ब्लॉक पटियाली के चैंपियन

रहस्य संदेश ब्यूरो
पटियाली विकास खंड पटियाली की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन श्री भागवत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख पटियाली नरेंद्र प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी पटियाली प्रदीप कुमार विमल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी पटियाली राजकुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। ब्लॉक पीटीआई अजय यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। 50 मीटर की प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान शिवकेश, दूसरा उत्तम और तीसरा स्थान उर्वेश ने प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में ज्योति ने पहला, शिखा ने दूसरा और रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में अश्विन ने प्रथम स्थान, शिवकेश ने द्वितीय और उर्वेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में निशा, मोहिनी और रुचिका ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग की विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं, कबड्डी, खो खो आदि प्रतियोगिताओं में विभिन्न प्रतिभागियों के अपना दमखम दिखाया। प्राथमिक वर्ग में शिवकेश और जूनियर वर्ग में कंचन को ब्लॉक चैंपियन घोषित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम प्रदीप कुमार विमल, बीएसए सूर्य प्रताप सिंह एवं बीईओ राजकुमार ने पुरस्कार एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में संचालन का दायित्व पीटीआई मुनेश राजपूत एवं अंकित द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। वहीं कार्यक्रम व्यवस्था का दायित्व प्रदीप यादव ब्लॉक अध्यक्ष पटियाली ने निभाया। इस अवसर पर तहसीलदार राम नमन, नायब तहसीलदार मुकेश गौतम, राजेंद्र सिंह, चंद्रदेव दीक्षित, अमित द्विवेदी, सत्यप्रकाश पाल, राजेश द्विवेदी, रितेश शर्मा, योगेश कुमार, शिवकुमार, प्रदीप कुमार, अश्वनी कुमार, होशियार सिंह, अखिलेश कुमार, दीनदयाल सिंह, सोमेंद्र सिंह, भारतेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, फुरकान अली, यादराम आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related posts

पटियाली में नहीं दिखा साप्ताहिक बंदी का असर बाजार पूर्ण रुप से खुला

Rahasya Sandesh

योगी सरकार ने की गन्ना मूल्य में वृद्धि, किसानों को मिलेगा लाभ

Rahasya Sandesh

पत्रकार का हत्यारोपी मुठभेड़ में घायल, पैर में पुलिस ने मारीं चार गोलियां

Rahasya Sandesh

Leave a Comment