July 12, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई, पत्रकारों ने संस्थापक द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प*कासगंज के डॉ०नरेंद्र सिंह परमार बने महाराणा प्रताप सेना के क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज क्षेत्र)*प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति मां विन्ध्यवासिनी देवी, काली खोह व अष्टभुजा देवी का विविधवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वादKasganj news : आसमान से उतरीं दो ‘लक्ष्मी’: कासगंज के करनपुर गांव में हेलीकॉप्टर से आईं दो नई बहुएं, उमड़ा जनसैलाबकासगंज पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने 12 उपनिरीक्षकों के किए तबादले
Uncategorized

मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग रेनू गौड़ द्वारा जन-चौपाल लगाकर सुनी महिला उत्पीड़न की समस्याएं

* श्री गणेश इंटर कॉलेज के सभागार में हुआ महिला जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन
* 300 से अधिक महिलाओं द्वारा कार्यक्रम में की गई सहभागिता
*
रहस्य संदेश ब्यूरो
कासगंज महिलाओं को हर संभव न्याय दिलाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी, वहीं महिलाओं के समग्र विकास के लिए सतत् प्रयत्नशील रहकर हर क्षेत्र में उनको आगे लाने का प्रयास किया जाएगा।
महिलाओं को स्वस्थ्य सामाजिक माहौल देना सरकार की भी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
यह उदगार राज्य महिला आयोग की मा सदस्य रेनू गौड़ के हैं, जो आज महिला जन चौपाल के अंतर्गत श्री गणेश इंटर कॉलेज के सभागार में महिलाओं के साथ रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुन रही थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोग की मा. सदस्य रेनू गौड़ , जिला समन्वयक
जिला विज्ञान क्लब डॉ जयंत कुमार गुप्ता एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात मा. सदस्या का जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन की वंदना चौहान ने पटका एवं बेज लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
मा0 सदस्या ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को विकास की धारा से जोड़ना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं महिलाओं से संबंधित योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाए जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से जागरूकता चौपाल आयोजित कर जन जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवा, देश का भविष्य है। वर्तमान में हम सभी को मिलकर महिलाओं और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयास करना है। राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल स्तर पर पहुंचाने एवं विकास की धारा से पिछड़े हुए लोगों को उंगली पकड़कर विकास पथ पर लाने हेतु समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही कहा कि हमें समस्त पात्रों को रोजगार प्रशिक्षण, ई श्रम कार्ड, स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आदि दिए जाने पर विशेष बल देना चाहिए। महिलाओं से संबंधित समस्त योजनाओं यथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बाल विवाह, निराश्रित, वृद्धा एवं विकलांग पेंशन, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोश की गहन समीक्षा की गई एवं समस्त विभागीय अधिकारियों को समस्त योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया।
मा0 सदस्या ने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, छात्रवृति योजना ,वृद्धावस्था पेंशन इत्यादि के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला द्वारा भी आईसीडीएस विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वय जिला विज्ञान क्लब डॉ जयंत कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
जन चौपाल में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्री ,आशाएं एवं शहरी तथा ग्रामीण अंचल से सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Related posts

पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने लोगों से की अपील साइबर फ्रॉड से सावधान रहें, आपकी गाड़ी की कमाई खतरे में हो सकती है

Rahasya Sandesh

पटियाली तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर सभी किसान संगठनों का धरना प्रदर्शन

Rahasya Sandesh

उच्च उत्पादन देने वाली गेहूं की प्रजातिया राजकीय कृषि बीज भंडारों पर उपलब्ध

Rahasya Sandesh

Leave a Comment