October 1, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई, पत्रकारों ने संस्थापक द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प*कासगंज के डॉ०नरेंद्र सिंह परमार बने महाराणा प्रताप सेना के क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज क्षेत्र)*प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति मां विन्ध्यवासिनी देवी, काली खोह व अष्टभुजा देवी का विविधवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वादKasganj news : आसमान से उतरीं दो ‘लक्ष्मी’: कासगंज के करनपुर गांव में हेलीकॉप्टर से आईं दो नई बहुएं, उमड़ा जनसैलाबकासगंज पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने 12 उपनिरीक्षकों के किए तबादले
उत्तरप्रदेशकासगंज

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत हुई किसान गोष्ठी

  • रहस्य संदेश ब्यूरो
    पटियाली (कासगंज)
    गुरुवार को विकास खंड पटियाली के ग्राम कुतुबपुर सराय में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी पटियाली प्रदीप कुमार विमल एवं उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से गोष्ठी की अध्यक्षता की गई। इस दौरान सभी किसानों को खेतों में फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूक किया गया। खेतों में फसल अवशेष जलाने से मृदा की उर्वरकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही हठधर्मिता करने वाले किसानों के विरुद्ध पराली जलाने पर क्षेत्रफल के अनुरूप पांच हजार से तीस हजार तक का जुर्माना लगाए जाने के बारे में अवगत कराया गया। कृषि एवं राजस्व विभाग की टीमें भ्रमणशील रहते हुए किसानों को जागरूक करने का कार्य करेंगी। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक सलाहकार अमर सिंह राणा ने किसानों को तकनीकी रूप से खेती करने के बारे में जानकारी प्रदान दी। इस अवसर पर एडीओ अतुल शर्मा, प्रभारी राजकीय कृषि बीज गोदाम धर्वेंद्र सिंह, एटीएम आदेश कुमार एवं अन्य कृषि विभाग के कर्मचारियों सहित विद्याराम, प्रमोद कुमार, राजवीर, समीर मिश्र, सत्यदेव, है सिंह, श्रीकांत आदि किसान मौजूद रहे।

Related posts

सेंट के. एम. एकेडमी गंजडुण्डवारा में दीपावली के उपलक्ष्य में आयोजित हुई दीप प्रतियोगिता l

Rahasya Sandesh

कासगंज चंदन हत्याकांड का मामला – आरोपियों को मिली सजा

Rahasya Sandesh

Kasganj news : आसमान से उतरीं दो ‘लक्ष्मी’: कासगंज के करनपुर गांव में हेलीकॉप्टर से आईं दो नई बहुएं, उमड़ा जनसैलाब

Rahasya Sandesh

Leave a Comment