August 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई, पत्रकारों ने संस्थापक द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प*कासगंज के डॉ०नरेंद्र सिंह परमार बने महाराणा प्रताप सेना के क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज क्षेत्र)*प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति मां विन्ध्यवासिनी देवी, काली खोह व अष्टभुजा देवी का विविधवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वादKasganj news : आसमान से उतरीं दो ‘लक्ष्मी’: कासगंज के करनपुर गांव में हेलीकॉप्टर से आईं दो नई बहुएं, उमड़ा जनसैलाबकासगंज पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने 12 उपनिरीक्षकों के किए तबादले
उत्तरप्रदेशकासगंजक्राइम

कासगंज दीपावली की रात गंजडुंडवारा में खूनी संघर्ष ईंट-पत्थरों और लाठी-डंडों से पिटाई में युवक की मौत,गांव में फैली सनसनी

रहस्य संदेश ब्यूरो
कासगंज जनपद कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम ढकरई में दीपावली की रात दो पक्षों के बीच हुआ संघर्ष खूनी रूप ले बैठा,
मामूली कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडों और अवैध असलहों से हमला कर दिया,
जिसमें कई लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई,
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 9 बजे गांव के बिजेंद्र उर्फ छोटे,नरेंद्र उर्फ करु,पुष्पेंद्र सिंह, शिवम उर्फ पुच्चु और सौरभ पुत्रगण रामपाल सिंह का गांव के ही विकास पुत्र स्व. सुरेश सिंह के घर के बाहर पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया,
बात बढ़ने पर आरोपियों ने विकास, सुरजीत सिंह, विनय सिंह (पुत्रगण स्व. सुरेश सिंह) तथा कल्लू सिंह पुत्र स्व.भीकम सिंह पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट के साथ फायरिंग भी की,
घायल पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंच गया, जबकि घर पर मौजूद पवन (30) पुत्र स्व. सुरेश सिंह रह गया,
परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान दबंगों ने पवन पर ईंट-पत्थरों से हमला कर बेरहमी से पिटाई की,
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिवारजन उसे जिला अस्पताल कासगंज ले जा रहे थे,तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई,
जैसे ही मौत की खबर कोतवाली पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों को मिली,वे शव लेकर थाने पहुंच गए
और पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए करीब तीन घंटे तक हंगामा करते रहे,
सूचना पर सीओ पटियाली संदीप वर्मा,नायब तहसीलदार मुकेश कुमार सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची,
अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया,
एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी
मृतक पवन की शादी केवल एक वर्ष पूर्व हुई थी,
उसकी पत्नी नीलम और परिवारजन इस घटना से सदमे में हैं घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

Related posts

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कोरोना की रोकथाम के लिये आमजन को किया जागरूक

support@webmitr.in

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जन समस्याओं के निराकरण के लिये ग्वालियर में किया भ्रमण

support@webmitr.in

पटियाली क्षेत्र के नगला जय किशन का युवक गंगा नहाते समय डूबा

Rahasya Sandesh

Leave a Comment