October 1, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई, पत्रकारों ने संस्थापक द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प*कासगंज के डॉ०नरेंद्र सिंह परमार बने महाराणा प्रताप सेना के क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज क्षेत्र)*प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति मां विन्ध्यवासिनी देवी, काली खोह व अष्टभुजा देवी का विविधवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वादKasganj news : आसमान से उतरीं दो ‘लक्ष्मी’: कासगंज के करनपुर गांव में हेलीकॉप्टर से आईं दो नई बहुएं, उमड़ा जनसैलाबकासगंज पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने 12 उपनिरीक्षकों के किए तबादले
उत्तरप्रदेशकासगंज

भाइयों के माथे पर तिलक कर लंबी उम्र की कामना की

कासगंज। पटियाली कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार भैया दूज गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहन की रक्षा का संकल्प लिया। और बहनों को उपहार भेंट कर मंगलकामना की। पटियाली कार्यालय पर समाचार पत्र के प्रबंध संपादक अनूप सिंह चौहान की पुत्री दिव्यांशी ने अपने भाई ऋषभ चौहान, सत्यम चौहान और प्रिंस चौहान
के साथ भैया दूज का त्यौहार बड़ी हर्ष उल्लास के साथ मनाया।
परिवार के जहां बड़े सदस्यों ने इस पर्व की परंपरा को निभाया वहीं छोटे-छोटे बच्चों पर भी इस पर्व का रंग खूब देखा गया। पर्व पर बहन भाइयों में खासा उत्साह नजर आया। सुबह से ही घरों में पर्व संबंधी तैयारियां शुरू हो गई। भैया दूज पर्व के चलते गुरुवार को कस्बे के मेन बाजार आदि जगहों पर दिनभर लोगों की भारी भीड़ रही। साड़ी, कपड़े, ज्वैलरी, मिष्ठान, गिफ्ट के अलावा गोलों की जमकर खरीदारी की।

Related posts

स्कूली बच्चों का ई रिक्शा से आवागमन किया प्रतिबंधित

Rahasya Sandesh

कासगंज चंदन हत्याकांड का मामला – आरोपियों को मिली सजा

Rahasya Sandesh

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कोरोना की रोकथाम के लिये आमजन को किया जागरूक

support@webmitr.in

Leave a Comment