August 19, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई, पत्रकारों ने संस्थापक द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प*कासगंज के डॉ०नरेंद्र सिंह परमार बने महाराणा प्रताप सेना के क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज क्षेत्र)*प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति मां विन्ध्यवासिनी देवी, काली खोह व अष्टभुजा देवी का विविधवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वादKasganj news : आसमान से उतरीं दो ‘लक्ष्मी’: कासगंज के करनपुर गांव में हेलीकॉप्टर से आईं दो नई बहुएं, उमड़ा जनसैलाबकासगंज पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने 12 उपनिरीक्षकों के किए तबादले
उत्तरप्रदेशकासगंज

स्कूली बच्चों का ई रिक्शा से आवागमन किया प्रतिबंधित

रहस्य संदेश ब्यूरो
कासगंज जनपद में संचालित मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों को विद्यालयी वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों न बैठाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि जनपद में कई मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिनमें छोटे बच्चों को घर से लाने एवं छुट्टी के बाद घर पहुंचाने हेतु विद्यालयों ने अपने स्तर से वाहनों का प्रबंध किया हुआ है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने पत्र जारी कर विद्यालयों में ई-रिक्शा द्वारा बच्चों को लाने पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने विद्यालय संचालकों को ई-रिक्शा के स्थान पर बंद बॉडी की कैब अथवा बसों के संचालन हेतु निर्देशित किया है। वहीं उप संभागीय परिवहन अधिकारी आर.पी. मिश्र ने बताया कि छोटे बच्चों को ई-रिक्शा से ले जाने पर दुर्घटनाओं की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए क्षमता के अनुरूप बंद बॉडी के वाहनों का प्रयोग ही उचित है। बसों में पीछे मालिक एवं विद्यालय के फोन नंबर अंकित किया जाना अनिवार्य है ताकि आकस्मिक स्थिति में त्वरित सूचित किया जा सके। साथ ही बस मालिक एवं विद्यालय प्रबंधन इस बात की पुष्टि करेंगे कि ड्राइवर किसी प्रकार के नशे का आदी न हो। यदि कहीं लापरवाही पाई जाती है तो विद्यालय संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

जिला मुख्यालय पर श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई जाएगी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि

Rahasya Sandesh

जल-संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कोलार डेम का किया निरीक्षण

support@webmitr.in

जिला मुख्यालय पर श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई जाएगी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि

Rahasya Sandesh

Leave a Comment